संस्थागत रिपोजिटरी - युनियन डाटाबेसेस - ई-कन्सोर्टियम - यूजीसी इन्फॊनॆट - सोल होम सम्पर्क डाऊनलोड साईटमेप आर एस एस फीड
INFLIBNET Centre सूचना एव पुस्तकालय केन्द्र अहमदाबद english version



कार्यात्मक समूह : एक्सेस प्रबंधन एवं अनुसंधान विकास

उद्देश्य और उत्तरदायित्व

पहुँच प्रबंधन को कभी-कभी अभिगम नियंत्रण, नियम और शर्त, लाइसेंस शर्त और डिजिटल राइट्स मैनेजमेंट ( DRM ) भी कहते हैं जिससे आशय डिजिटल संग्रह के उपयोग को नियंत्रित करना है । डिजिटल राइट्स मैनेजमेंट ( DRM ) समाधान की एक प्रणाली है जिसे कॉपीराइट वाले डिजिटल मीडिया की अनधिकृत पहुँच, आवृत्ति अवैध रूप से वितरण को रोकने के लिए बनाया गया है । ऑनलाइन वातावरण में, डिजिटल वस्तुओं के पहुँच और उपयोग नियंत्रित करने और उनके दुरुपयोग पर प्रतिबंध लागू करने के लिए DRM के दायरे को बढ़ाया जा सकता है ।

डिजिटल सामग्री के अधिकांश ऑनलाइन प्रकाशक अपने इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों का IP फ़िल्टर और पासवर्ड प्रमाणीकरण करने का समर्थन करते हैं । फिर भी, कई अन्य प्रौद्योगिकियां और प्रोटोकॉल प्रचलित हैं जो प्रयोक्ताओं के कहीं से भी लॉगिन करने के बावजूद डिजिटल सामग्री तक पहुँचने और काम के लिए प्रमाणीकृत करते हैं । इस तरह की वेब प्रौद्योगिकियों में proxies, Shibboleth, URL रेफरिंग, Kerberos, शामिल हैं । केन्द्र सभी पहुँच प्रबंध प्रौद्योगिकियों पर काम करेगा, विशेष रूप से ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर का उपयोग करके, जिसका उद्देश्य परिसर से बाहर के समुदाय को ई-संसाधनों के उपयोग करने के लिए के साथ में प्रमाणीकरण प्रौद्योगिकी को अपनाने के लिए विश्वविद्यालयों मदद करना है । इस तथ्य को देखते हुए कि केंद्र को इलेक्ट्रॉनिक शोधग्रंथ और शोधप्रबंध, ई-प्रिंट, पूर्वप्रिंट, पांडुलिपियों, आदि डिजिटल के खजाने निर्माण की प्रक्रिया में शामिल होगा, केन्द्र पहुँच प्रबंधन के अन्य पहलुओं पर भी ध्यान देगा ।